फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Bank approves 500 pc dividend to shareholders

शेयरधारकों को 500 प्रतिशत लाभांश देगा जेएंडके बैंक

Sun, 03 Aug 2014 10:33 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
J&K Bank approves 500 pc dividend to shareholders

जेएंडके बैंक के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने तय किया है कि वह अपने शेयरधारकों को पांच सौ फीसदी लाभांश देगा। बैंक की 76वीं आम बैठक में इस फैसले को मंजूरी प्रदान की गई।

विज्ञापन


बैठक में बड़ी संख्या में बैंक के शेयरधारक उपस्थित थे। आम बैठक को संबोधित करते हुए बैंक के सीईओ कम चेयरमैन मुश्ताक अहमद खान ने बैंक के साथ शेयर होल्डरों के भावनात्मक लगाव और समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके निरंतर संरक्षण और अटूट समर्थन के बिना बैंक लगातार उपलब्धियां हासिल नहीं कर सकता था जो हमेशा बैंक को मजबूती प्रदान करने के साथ प्रेरणा का माध्यम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ

J&K Bank approves 500 pc dividend to shareholders

सीईओ ने कहा कि बैंक ने हर क्षेत्र में प्रगति हासिल की है। भले वह संपत्ति का प्रबंधन हो या फिर संपत्ति या इक्विटी पर वापसी का हो। उल्लेखनीय यह है कि 20.5 फीसदी लाभांश देने का अनुपात बैंकिंग सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ है।

वर्ष 2013-14 में अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए बैंक ने 92 नए बिजनेस यूनिट खोले। इस तरह बैंक के बिजनेस यूनिट की संख्या बढ़कर 777 हो चुकी है।

इसी तरह पिछली वित्तीय वर्ष में 187 नए एटीएम लगाए गए और बैंक के एटीएम की कुल संख्या 800 हो चुकी है।

दो नए स्वतंत्र डायरेक्टर बनाए
बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर में दो नए डायरेक्टरों को शामिल किया गया है। दिलीप कुमार कौल और खावेर आलम जिलानी के डायरेक्टर बनने के बाद बैंक के डायरेक्टरों की कुल संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed