फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: 44 structures damaged in heavy landslides and rainfall

कश्मीर पर फिर कुदरत का कहर, बाढ़ का खतरा

Mon, 30 Mar 2015 09:19 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
J&K: 44 structures damaged in heavy landslides and rainfall

पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण कश्मीर घाटी में भूस्ख्लन के कारण 44  इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिसमें 18 रिहायशी मकान शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कश्मीर के बड़गाम जिले के चोंतीनार गांव में भूस्ख्लन होने के कारण आठ रिहा्यशी मकान जबकि दस गोशाला बुरी तरह से तबाह हो गये हैं।
विज्ञापन


इस भूस्ख्लन की घटना में अभी तक किसी भी जानी माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। गांव में भूस्ख्लन की घटना घटने के बाद से पिछले वर्ष कश्मीर घाटी में हुए बाढ़ की घटना की यादें ताजा होने के साथ ही परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी है कि स्थानीय लोगों का बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी है कि  भारी बारिश के चलते श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हालांकि क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य के चलते हाईवे बंद किया गया था लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ रहा है।

तीन अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान

J&K: 44 structures damaged in heavy landslides and rainfall

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अगले छह दिनों लगातार बारिश रहेगी लेकिन तीन अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि झेलम नदी का जलस्तर नहीं बढ़ा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर माह में भारी बारिश के चलते कश्मीर के राजमार्ग और आस पास के क्षेत्र बाढ़ के बुरी तरह से प्रभावित हुए थे।

लाल चौक और रीगल चौक के आस पास के इलाकों में जल निकासी की समस्या के चलते अठारह इंच तक जलस्तर बढ़ने के कारण सड़क और लोगों के घरों तक पानी आ गया था।

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर फारूख अहमद लोन ने बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पावर स्टेशनों में पानी भरे होने के कारण बिजली सप्लाई ठप्प पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि स्टेशन से पानी को बाहर निकालने के बाद ही स्टेशन की तकनीकी जांच करने के बाद सुचारु रूप से बिजली सप्लाई जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed