J&K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर नापाक हरकत की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी से बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ है। पाकिस्तानी गोलीबारी का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान सीटी बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ है।
#Visual of BSF Constable Brijendra Bahadur Singh killed in firing by Pakistan in Arnia area of Jammu and Kashmir's RS Pura pic.twitter.com/fhVCJNvJBV
— ANI (@ANI) September 15, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी और अमरनाथ यात्रा हमले के आरोपी अबु इस्माइल को श्रीनगर के नौगाम इलाके में मौत के घाट उतारा। सुरक्षाबलों ने आतंकी अबु इस्माइल के साथ एक और आतंकी छोटा कासिम को मार गिराया। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच बहुत देर तक तक गोलीबारी चली थी, जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता मिली।BSF jawan killed in firing by Pakistan in Arnia area of J&K's RS Pura, identified as Ct Brijendra Bahadur Singh. One civilian also injured.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2017