फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   its a big Challenge local terrorists join Fidayeen Squad in j&k pulwama

J&K: कश्मीरी आतंकियों का फिदायीन दस्ते में शामिल होना बना चुनौती

Thu, 04 Jan 2018 09:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 04 Jan 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
its a big Challenge local terrorists join Fidayeen Squad in j&k pulwama
- फोटो : File Photo

कई दशक बाद कश्मीर के स्थानीय आतंकियों का फिदायीन दस्ते में फिर शामिल होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता और चुनौती बन रहा है। सुरक्षा एजेंसियां भी मानती हैं कि अगर ऐसा ही आगे चला तो आने वाला समय चुनौती भरा रहेगा। आतंकियों द्वारा इस्तेमाल हथियार भी काफी प्रभावशाली माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलवामा जिले के लेथपोरा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर फिदायीन हमले में एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। कई दशकों के बाद फिदायीन दस्ते में स्थानीय कश्मीरी आतंकियों का पाया जाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


लेथपोरा कैंप पर फिदायीन हमले को अंजाम देने वाले दस्ते में दो स्थानीय आतंकी थे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी का नाबालिग बेटा भी था और हिज्ब कमांडर बुरहान वानी वाले त्राल इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक चौंका देने वाली बात यह है कि हमले से पूर्व नाबालिग ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह युवाओं आतंकवाद की राह पर आने की अपील कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां का भी यह मानना है कि यह वीडियो युवाओं के लिए आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।  


गौरतलब है कि रविवार तड़के लेथपोरा ट्रेनिंग सेंटर पर हुए फिदायीन हमले में जैश के तीन आतंकियों में से दो अंदर घुसे, जिन्हें फरदीन द्वारा काफी देर तक कवर फायर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ का एक जवान बुलेट प्रूफ जैकेट को चीरती हुई गोली के कारण मारा गया।

इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां बात मान चुकी हैं कि जो हथियार आतंकी इस्तेमाल कर रहे हैं, वह काफी प्रभावशाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed