{"_id":"59d5fd614f1c1b9f538b5de6","slug":"items-recovered-by-security-forces-in-search-operation-in-akhnoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, नक्शा, चाकू और वर्दी जैसे सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, नक्शा, चाकू और वर्दी जैसे सामान बरामद
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 05 Oct 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में आतंकी देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन में नक्शा, भारतीय करेंसी, धारदार हथियार और रोजमर्रा के कई सामान बरामद किए गए। खबर मिलने के फौरन बाद सेना ने अपने शिविरों की तरफ जाने वाले रास्तों को पब्लिक के लिए सील कर दिया है और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है।
अखनूर में तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद जम्मू पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में अखनूर की तरफ आ रहे सभी रास्तों पर नाकों की चौंकरी बढ़ा दी गई है। वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है और उसके बाद ही उन्हें छोड़ा जा रहा है। तीनों संदिग्ध बुधवार रात सेना की यूनिट के पास देखे गए थे। तीन में से एक सेना की वर्दी में था। यह जगह पुलिस थाने के पास है। जिसके बाद सेना ने रात को ही पूरे क्षेत्र को घेर लिया था।