फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ITBP personnel celebrating Republic Day somewhere in Laddakh

18 हजार फीट की ऊंचाई, -30 डिग्री में तिरंगा झंडा लिए जोश से लबरेज नजर आए आईटीबीपी के सिपाही

Sat, 26 Jan 2019 05:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 26 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
ITBP personnel celebrating Republic Day somewhere in Laddakh
लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया
18 हजार फीट की ऊंचाई, माइनस 30 डिग्री तापमान हाथों में तिरंगा झंडा औरा होठों पर भारत माता की जय का उद्घोष ये गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) के सैनिकों द्वारा किए गए शौर्य का प्रदशर्न है।
विज्ञापन


आईटीबीपी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जोश से भरे हुए भारतीय जवानों का यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमेँ सफेद रंग की ड्रेस पहने हुए सेना के जवान हाथों में तिरंगा झंडा फैहरा रहे हैं। यह क्षेत्र भारत-चीन सीमा से सटा हुआ है। हर समय यहां पर चीन की तरफ से घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


खून जमा देने वाली इस ठंड में भी भारतीय जवान माइनस 30 डिग्री तापमान में भी सीमा पर डटे रहते हैं। डोकलाम विवाद के बाद से इस इलाके में जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। आईटीबीपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि हिमालय की बर्फ से ढकी वादियों के बीच आईटीबीपी के जवान तिरंगे झंडे को हाथों में लेकर मार्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हड्डियों को गला देने वाली ठंड के बावजूद आईटीबीपी के हिमवीरों ने हाथ में बंदूक और तिरंगा लेकर मार्च किया। लद्दाख में यहां तापमान माइनस 40 डिग्री तक चला जाता है। कई बार जवान 5-6 दिन में एक बार अपने बेस कैंप पर आ पाते हैं।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जवानों की वीरता और उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लद्दाख में इस वक्त का मौसम बेहद सर्द है। यहां ज्यादातर इलाकों में सड़कें नहीं हैं, लगातार बर्फबारी के कारण जो हैं भी वो भी बर्फ से भर जाती हैं। ऐसे में इन जवानों का सीमा पर डटे रहना ही बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed