फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ITBP giving oxygen to the needy with the safety of passengers

Amarnath Yatra 2022: यात्रियों की सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों को ऑक्सीजन दे रहे हिमवीर, अब तक 50 भक्तों की बचा चुके जान

Sun, 03 Jul 2022 08:54 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली , श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली , श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:54 PM IST
सार

आईटीबीपी ने अमरनाथ यात्रियों के लिए चिकित्सा सहायता प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखा है। बल में तैनात चिकित्सा टीम जरूरतमंद तीर्थयात्रियों का ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ उन्हें  ऑक्सीजन भी प्रदान कर रही है। 

विज्ञापन
ITBP giving oxygen to the needy with the safety of passengers
अमरनाथ यात्रा के दौरान आईटीबीपी के जवान - फोटो : पीआरओ

विस्तार

रेस्क्यू अभियानों में विशेष प्रशिक्षित बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) अमरनाथ यात्रा-2022 की सुरक्षा करने के साथ यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पर जरूरतमंद यात्रियों को ऑक्सीजन सहायता प्रदान कर रही है। आईटीबीपी अधिकारियों ने बताया कि दो जुलाई से अभी तक 50 से अधिक यात्रियों को विभिन्न जगहों पर ऑक्सीजन सहायता प्रदान की गई। जो ऑक्सीजन की कमी के कारण कमजोरी महसूस कर रहे थे।

विज्ञापन

जवानों को यात्रियों की खास निगरानी करने के निर्देश 

यात्रा मार्ग में शेषनाग (12324 फीट) से महागुन टॉप (14000 फीट) तक जाने वाले रास्ते पर आईटीबीपी के जवानों का आना-जाना लगा रहता है। इन स्थानों पर सांस फूलने और ऊंचाई पर चढ़ने के कारण कमजोरी महसूस होती है। आईटीबीपी ने जवानों को ऐसे यात्रियों की खास निगरानी करने को कहा है चढ़ाई में चलने के दौरान सांस फूलने और अन्य प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखें।

विज्ञापन

चिकित्सा सहायता प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखा गया 

आईटीबीपी ने अपनी चिकित्सा सहायता प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। बल की चिकित्सा टीम जरूरतमंद तीर्थयात्रियों का ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ ऑक्सीजन प्रदान कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार भी प्रदान कर रही है। जवान घायलों को अस्पताल को स्ट्रेचर पर ले जाकर चिकित्सा कैंप शेषनाग पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल लगातार सहायता प्रदान करती रहा है

वर्षों से यात्रा के दौरान बल लगातार सहायता प्रदान करती रहा है। 2019 में भी ITBP के जवानों को खतरनाक भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को पार करने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए खतरनाक गिरते पत्थरों से बचाने के लिए ढाल की दीवार बनाते हुए देखा गया था। इसके अलावा यात्रियों को उफनते नालों पर पुलों को सुरक्षित पर कराते हुए नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed