{"_id":"655e6330c11987148f08eaaa","slug":"it-serve-two-liquor-units-jammu-news-c-10-jmu1040-247895-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बड़े कारोबारी की दो शराब इकाइयों व होटल में आईटी सर्वे, दस्तावेज जब्त, दो दिन छुट्टी पर भेजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बड़े कारोबारी की दो शराब इकाइयों व होटल में आईटी सर्वे, दस्तावेज जब्त, दो दिन छुट्टी पर भेजे कर्मचारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वित्तीय अनियमितता के मामले में आयकर विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग ने जम्मू और सांबा में शराब कारोबारी की फैक्टरी और होटल में दबिश दी। बुधवार सुबह छह बजे पंजाब से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू हुई जो 12 घंटे से भी ज्यादा समय से जारी है। टीम ने शराब फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ जरूरी दस्तावेजों की जांच की।
टीम ने जम्मू के तालाब तिल्लो, सांबा के औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज और ज्यूल स्थित होटल सिटी सेंटर में एक साथ दबिश दी। कारोबारी, उसके परिवार और साझेदारों में हलचल तेज हो गई। तालाब तिल्लो फैक्टरी में टीम ने कारोबार से जुड़े एक-एक दस्तावेज को खंगाला। पंजाब नंबर की छह-छह गाड़ियों में टीम ने आते ही कर्मचारियों के फोन ले लिए। किसी को भी फैक्टरी से बाहर नहीं जाने दिया गया। वहीं, ज्यूल चौक के होटल सिटी सेंटर में भी सर्वे किया। करीब दस घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात रहे। टीम मंगलवार की देर रात पंजाब से निकली थी। टीम ने खरीद-बिक्री के जुड़े दस्तावेजों को खंगाला है। इसके अलावा बैंक खातों, एफडी, जमीन संबंधित खरीद-बिक्री के दस्तावेज, रियल एस्टेट से जुड़े अभिलेख, लैपटॉप व कंप्यूटर हार्ड डिस्क, डायरी, रजिस्टर को कब्जे में लिया है। श्रमिकों ने कहा कि हमें दो दिन की छुट्टी दी गई है।
1963 में जम्मू में शुरू हुई थी दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज
दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज लिमिटेड 12 फरवरी, 1963 को शुरू हुई थी। इसका प्रमुख उत्पाद बीयर ब्रांड गॉडफादर है। 1984 में इसे लांच किया गया था। ग्रुप ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी शराब की भठ्ठी स्थापित की है।