फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Issues related to the welfare of ex-servicemen and brave women discussed

Jammu News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 26 Feb 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 26 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Issues related to the welfare of ex-servicemen and brave women discussed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। पूर्व सैनिक कल्याण संघ की मंगलवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नौसेनाो पूर्व अधिकारी इंजीनियर लखबीर सिंह सोहल ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में अखनूर सेक्टर और लद्दाख में बलिदान कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी, नायक मुकेश सिंह, सूबेदार संतोष कुमार और नायब सूबेदार सुनील कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पेंशन एवं लाभ, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार, पुनर्वास, स्मारक और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नवीनतम नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री और सलाहकार नासिर असलम वानी से चर्चा हुई है, जिसमें 14 जनवरी को वेटरन्स डे पर सौंपे गए ज्ञापन के विभिन्न बिंदुओं पर बात की गई। अखनूर में सैनिक भवन के निर्माण और चिनाब पर एक पुल के साथ बाईपास रोड बनाने की आवश्यकता बताई गई थी। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री से सैनिक कैंटीन में वस्तुओं और शराब पर कर की उच्च दरें समाप्त करने का भी अनुरोध किया, जैसा अन्य राज्यों में छूट दी गई है। मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सूबेदार रमेश्वर दत्त द्वारा 16 फरवरी को जोड़ियां में आयोजित बैठक के लिए उनकी सराहना की। इस बैठक का संचालन सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) मणि राम भगत ने किया, जिन्होंने पिछले महीने की गतिविधियों और आयोजनों की जानकारी दी। बैठक में सुनीता शर्मा, सूबेदार रमेश्वर दत्त (वरिष्ठतम पूर्व सैनिक), कैप्टन संतोष कुमार, बोध राज, गुरमुख सिंह, पूरन चंद, ओम प्रकाश, भगवान दास, करण सिंह, पूरन चंद, जुगल गुप्ता, काका राम, बनारसी दास, शांति स्वरूप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed