फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISSUES OF THEFT INCREASED AFTER WINTER SESSIONS

जम्मू में सर्दी के साथ बढ़ी शहर में चोरी की वारदातें

Wed, 14 Dec 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Dec 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
ISSUES OF THEFT INCREASED AFTER WINTER SESSIONS
चोरी के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला

शहर में चोरों का आतंक दोबारा शुरू हो गया है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पहले गर्मियों में चोरियां हो रही थीं और अब सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है।

विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों में जिले में 25 से अधिक स्थानों पर चोरियां हुईं और चोरी के प्रयास हुए। इनमें कई मामले पुलिस तक पहुंचे भी नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि सर्दी बढ़ने के साथ शहर में पुलिस की गश्त भी कम हो गई है। 
विज्ञापन


जम्मू, आरएस पुरा, अखनूर, कानाचक, दोमाना, नगरोटा, झज्झर कोटली, आरएस पुरा, बिश्नाह, छन्नी, बाग-ए-बाहु, त्रिकुटा नगर, सतवारी, गांधी नगर, पीर मिट्ठा, बख्शी नगर, नवाबाद, जानीपुर सहित अन्य थानों के अंतर्गत चोरी की घटनाएं हुई हैं। जहां वाहन, गहने, नकदी चोरी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी चोरियों के मामले अनसुलझे

ISSUES OF THEFT INCREASED AFTER WINTER SESSIONS
चोरियों के मामले अनसुलझे - फोटो : File Photo

शहर के ग्रीन बेल्ट पार्क रोड, वाल्मीकि कालोनी, ओकाफ मार्केट, संजय नगर आदि इलाकों में रात के समय गश्त होती थी। यह गश्त अब बंद हो गई है। शहर में रात को प्रमुख चौक-चौराहों पर ही पुलिस की गश्त या फिर कर्मी नजर आ रहे हैं। आतंकी हमला होने और चोरियों की घटनाएं बढ़ने के बाद भी गश्त नहीं बढ़ाई गई।

शहर के गोल मार्केट इलाके में पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिन दहाड़े लाखों रुपये की झपटमारी का मामला कई महीनों के बाद भी अनसुलझा हुआ है। गांधी नगर पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाई। एसएचओ बिशनेश भगत मामले की जांच कर रहे हैं। शहर में और भी कई बड़ी चोरियां हुई हैं, जिनको अभी तक नहीं सुलझाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed