फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   isro established teli medicine center at panjatarni to give better health care for amarnath pilgrims

J&K: इसरो ने सबसे ऊंचाई पर स्थापित किया टेली मेडिसिन सेंटर, अमरनाथ यात्रियों को मिलेगा आधुनिक उपचार

Mon, 16 Jul 2018 05:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Jul 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
isro established teli medicine center at panjatarni to give better health care for amarnath pilgrims
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के सहयोग से प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने 12700 फीट की ऊंचाई पर श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजतरनी आधार शिविर अस्पताल में टेली मेडिसन केंद्र स्थापित किया है। 
विज्ञापन


इस केंद्र की खासियत यह है कि इसे देश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ इमरजेंसी मेडिकल रिसर्च (पीजीआईईएमआर), आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस (एम्स), शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस (एसकेआईएमएस), आदि से जोड़ दिया गया है ताकि जरूरत के अनुसार, कार्डियालोजी, न्यूरोलाजी, रेसीपेरेटरी व मेडिसन आदि के विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श लेकर मरीजों का उपचार हो सके। 
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पवन कोतवाल के अनुसार, इसरो की मदद से पंजतरनी में स्थापित किए गए टेली मेडिसन केंद्र से श्री अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को काफी लाभ पहुंच रहा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रियों को आधुनिक तकनीक की मदद से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजतरनी आधार शिविर अस्पताल में आटोमेटिक सीपीआर मशीन, वेंटीलेटरी सपोर्ट मशीनरी, क्रिटिकल केयर डायग्नोस्टिक, एचएपीओ बेग, कार्डियाक मानिटर्स आदि के अलावा इमरजेंसी केजुएलटी सेवा चलाने लायक सभी तरह की जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed