{"_id":"55064015cb4585bc92dace2b1d6ac71e","slug":"isro-deers-report-on-jammu-kashmir-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो ने किया कश्मीर बाढ़ पर चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो ने किया कश्मीर बाढ़ पर चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पिछले महीने आई बाढ़ के कारणों का पता चल गया है। भारी बारिश और बादल फटने के कारण सितंबर में बाढ़ का कहर टूटा था। डिर्पाटमेंट आफ इंवायरमेंट, इकालजी एंड रिमोट सेंसिंग (डीईईआरएस) के साथ मिलकर नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (इसरो) हैदारबाद ने संयुक्त रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन
सरकार को पेश की गई रिपोर्ट में लिखा है कि जम्मू कश्मीर में सितंबर में सदी की सबसे भयानक बाढ़ आई। सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश घाटी और जम्मू में बाढ़ लाने का कारण बनी। इसमें यह भी साफ तौर पर लिखा है कि थोड़े समय में भारी बारिश होना सबसे बड़ा कारण रही जिससे बादल फटने जैसी स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
पानी को निकासी के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली और इससे नदियों के किनारे टूट गये और पानी ने बाढ़ रूपी प्रलय की शक्ल इख्तियार कर ली। डीईईआरएस के वैज्ञानिक माजिद फारूक टीम के साथ एक सप्ताह से हैदारबाद में इसरो की टीम के साथ इस रिपोर्ट पर काम कर रहे थे। इसमें स्पष्ट किया गया है कि 4 सितंबर से भारी बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
बारिश लगातार 30 घंटे तक चली। तीन दिनों में बारिश 450 एमएम तक दर्ज की गई। रिपोर्ट में बाढ़ को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है। विभाग के निदेशक सुरेश चुग ने कहा कि भविष्य की योजनाओं के लिये यह रिपोर्ट काफी कारगार साबित होगी।