फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Israel was the most trusted friend while kargil war

#18YearsofKargil कारगिल में भारत का सबसे करीबी साथी बनकर उभरा था इजराइल

Fri, 07 Jul 2017 11:29 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Israel was the most trusted friend while kargil war
फाइल फोटो

पीएम मोदी का इजराइल दौरा भले ही हिंदुस्तान के भविष्य की सामरिक चुनौतियों लिहाज से महत्वपूर्ण कहा जा रहा हो लेकिन दोनों देशों के मध्य मित्रता की कहानी कुछ 18 साल पहले की भारत पाक जंग के वक्त से ही इतिहास में दर्ज है। वक्त साल 1999 का था, जब जम्मू कश्मीर के कारगिल में भारत पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी हुई थी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की शह पर जब जेहादियों की फौज ने हिंदुस्तान की अस्मिता पर आंख उठाने की कोशिश की तो सामरिक स्थितियों के उस वक्त इजराइल ने भारत का साथ दिया। उस वक्त भारतीय सेना के जवान जमीनी रास्ते से पाकिस्तान के नापाक सैनिकों को खदेड़ने में जुटे थे।
विज्ञापन


इस दौरान चुनौती यह भी थी कि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों के उन ठिकानों को कैसे ध्वस्त किया जाए जहां पाकिस्तानी सैन्य घुसपैठियों ने अपनी पैठ बना रखी थी। भारतीय वायुसेना की चुनौती ये थी कि भारतीय लड़ाकू विमानों में सटीक निशाना लगाने वाली शस्त्र प्रणालियां नहीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1999 में हिंदुस्तान का बड़ा साथी बनकर उभरा इजराइल

Israel was the most trusted friend while kargil war
इजराइल दौरे के दौरान पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
साल 1992 में भारत और इजराइल के बीच संबंध नए सिरे से परिभाषित हुए। इन संबंधों के ही 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल अवीव पहुंचें। वर्ष 1992 के बाद 1999 का दौर एक ऐसा समय था जब भारत और इजराइल फिर से करीब आए। इस दौरान भारत की विदेश नीति में अमेरिका और इजराइल के साथ संबंधों को गहरा करने पर जोर दिया गया। इसी समय कारगिल की जंग हुई और इजराइल भारत का एक मददगार साथी बनकर उभरा।

इजराइली तकनीकी से वायुसेना को मिली थी मदद

Israel was the most trusted friend while kargil war
प्रतीकात्मक चित्र

कारगिल युद्ध के समय में इजराइल ने हिंदुस्तान को हथियार और लेजर गाइडेड मिसाइलें मुहैया कराई थी। इजराइल ने भारत को जो उपकरण मुहैया कराए सबसे महत्वपूर्ण लेजर गाइडेड मिसाइल्स थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल पर भारत को इन सामरिक सामग्रियों के आपूर्ति न करने का वैश्विक दबाव था लेकिन इन सब के बावजूद इजराइली सरकार ने भारत को ये उपकरण मुहैया कराए।

इजराइली तकनीक के इस्तेमाल से भारतीय वायुसेना को बड़ी मदद मिली और पाकिस्तान के तमाम बंकरों को सटीक गोलाबारी के जरिए तबाह करने में सफलता मिली। इसके अलावा इजराइल ने ड्रोन और अन्य महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति की जिससे भारत को सामरिक तौर पर काफी सफलता मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed