फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   isolated group to conspiracy interupting amarnath trip in kashmir

कश्मीर में तनाव बढ़ाकर अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश

Mon, 03 Jul 2017 04:49 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, जम्मू।
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, जम्मू। Updated Mon, 03 Jul 2017 04:49 AM IST
विज्ञापन
isolated group to conspiracy interupting amarnath trip in kashmir
अमरनाथ

अलगाववादियों ने कश्मीर में तनाव बढ़ाकर अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश रची है। इस षडयंत्र में हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल है। उधर, बशीर लश्करी के मारे जाने के बाद लश्कर और हिजबुल के बीच तनातनी बढ़ गई है। वहीं, हिजबुल से अलग होकर अलकायदा से जुड़े आतंकी जाकिर मूसा का गुट भी लश्कर को चुनौती दे रहा है।

विज्ञापन


इससे आतंकी गुटों में वर्चस्व की जंग तेज होने के आसार हैं। सुरक्षा बल इस स्थिति को भी अमरनाथ यात्रा के लिए चुनौती मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अलगाववादी और हिजबुल ने बंद और हड़ताल का आयोजन कर तनाव फैलाने की साजिश बुनी है। साजिश के तहत लश्कर कमांडर बशीर की मौत के बाद बंद का आयोजन किया गया। बशीर के जनाजे में उमड़ी भीड़ से अलगाववादियों के हौसले बुलंद हुए हैं। 
विज्ञापन


अब हर मुठभेड़ में आतंकी की मौत के बाद बंद और हड़ताल की योजना बनाई गई है। इस क्रम में हिंसक विरोध प्रदर्शन की भी आशंका है। हिजबुल कमांडर सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद से हिज्ब के आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सलाहुद्दीन ने यूनाइटेड जिहाद काउंसिल की ओर से बुरहान वानी की बरसी 8 से 13 जुलाई तक बंद और हड़ताल का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर और हिजहुल के निशाने पर जाकिर मूसा

isolated group to conspiracy interupting amarnath trip in kashmir
जाकिर मूसा

इसको अलगाववादियों के संयुक्त मोर्चा का भी समर्थन हासिल है। सुरक्षा एजेंसियों ने हिजबुल आतंकियों की अलगाववादियों से हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया है। एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि 8 जुलाई से 13 जुलाई के बीच अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर पत्थरबाजी कर सुरक्षा बलों को उकसाया जा सकता है ताकि जवाबी कार्रवाई के बाद माहौल बिगड़ा जा सके। हिजबुल इस कार्रवाई से पूरे देश में तनाव फैलाना चाहता है। 

इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अलगाववादियों के सभी बड़े नेताओं को 8 जुलाई से पहले गिरफ्तार किया जा सकता है। आतंकी सब्जार भट्ट की मौत के बाद के बाद भारी उपद्रव की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।

कश्मीर में पिछले चार महीने में 50 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल से जुड़े थे। लश्कर और हिजबुल को आशंका है कि आतंकियों के बारे में जाकिर मूसा गुट ही सेना और सुरक्षा बलों को सूचनाएं दे रहा है। मूसा ने कश्मीर की आजादी की जंग को खारिज कर इस्लाम के लिए जंग का एलान किया है। साथ ही सियासत के लिए अलगाववादियों को भी सबक सिखाने की चेतावनी दी है। इस टकराव का भी अमरनाथ यात्रा पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed