फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Islamic University students ordered to vacate hostels, Another advisory issued in Kashmir

कश्मीरः इस्लामिक यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का निर्देश

Sun, 04 Aug 2019 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Islamic University students ordered to vacate hostels, Another advisory issued in Kashmir
छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का फरमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में एडवाइजरी जारी होने के बाद से ही लगातार घाटी से अमरनाथ यात्रियों, पर्यटकों और एनआईटी के बाहरी छात्रों को घाटी छोड़ने के फरमान के बाद अब एक नई एडवाइजरी सामने आई है। अवंतपुरा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी (आईयूएसटी) ने आदेश जारी कर हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्रओं को हॉस्टल खाली कर घर जाने के आदेश दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने नौ अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उधर, मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि पांच अगस्त को कुपवारा जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


यूनीवर्सिटी के मुताबिक घाटी के हालातों को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्रओं को परिसर खाली कर अपने घर जाने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि श्रीनगर के एनआईटी में पढ़ रहे करीब 800 बाहरी छात्र-छात्राओं को पहले ही आदेश जारी कर उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात अंडमान एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियां लगाकर इन छात्र-छात्राओं को घर के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही इस्लामिक यूनिवर्सिटी द्वारा स्थगित परीक्षाएं कब होंगी इसके बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कोई जानकारी या आदेश जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed