गिलानी बोले, ‘ISIS के लिए लड़ने वाले सिर्फ हत्यारें हैं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया पर निशाना साधते हुए हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कहा कि ‘आईएसआईएस’ के तहत लड़ने वाले वास्तव में हत्यारे हैं और वह निर्दोष लोगों का रक्त बहा रहे हैं।
हुर्रियत (जी) के मुख्यालय में एक सेमीनार के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं द्वारा कुछ अवसरों पर आईएसआईएस के झंडे फहराए जाते हैं। इस बात से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस हत्यारों का एक समूह है, जो आए दिन निर्दोष लोगों को मार रहा है। हमारे लोगों को यह बात पता होनी चाहिए।
उन्होंने लोगों को इस समूह के बारे में जागरूक बनाने के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ आईएसआईएस की तुलना की। गिलानी ने कहा कि जो युवा यहां आईएसआईएस के झंडे फहराते हैं, वह ऐसा कर मुस्लिम समुदाय में दहशत का माहौल पैदा नहीं करें।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को सुरक्षित रखने को भी कहा
उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीटीपी पाकिस्तान में बेगुनाहों का खून बहा रही है, ठीक उसी नक्शे कदम पर आईएसआईएस भी है। वह ऐसा कर इस्लामी देशों में अस्थिरता पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कोई भी 14 दिसंबर 2014 को पाकिस्तान के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले का औचित्य साबित नहीं कर सकता है। यह उन लोगों की हरकत है, जिन्हें इस्लाम की इल्मियात नहीं है।
गिलानी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करते हुए पाकिस्तान से कराची और बलूचिस्तान में शांति सुनिश्चित करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से मेरा यह संदेश है कि वह अपने सभी अल्पसंख्यकों को पूर्ण प्रमाण सुरक्षा प्रदान कर उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाए। वर्ष 2015 में बलूचिस्तान में 400 से अधिक शवों के बरामद होने पर उन्होंने दुख जताया।