{"_id":"d1460ebddb5be953b9a59c2f5fef168d","slug":"isi-pakistan-army-responsible-for-pathankot-attack-nirmal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISI और पाक सेना पठानकोट हमले के लिए जिम्मेदार: निर्मल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISI और पाक सेना पठानकोट हमले के लिए जिम्मेदार: निर्मल सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह ने कहा है कि पठानकोट हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना जिम्मेदार है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने पाक का दौरा कर ऐतिहासिक कदम उठाया था। जो ताकतें शांति नहीं चाहती हैं वे वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच जो कुछ भी मुद्दे हैं वह बातचीत के जरिये हल किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
बहुत बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए वे अफगानिस्तान से लौटते समय लाहौर पहुंच गए और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पर एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
उनके दौरे से एक संदेश गया लेकिन आईएसआई, वहां की आर्मी और अलगाववादी समूहों ने वातावरण खराब करने की कोशिश की। कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा देश की जनता के हित को ध्यान रखते हुए उचित फैसला करेगी।
उन्होंने कहा कि हमले को विफल करने में सुरक्षा एजेंसियों ने बहादुरी के साथ काम किया। पाकिस्तान तथा वहां की एजेंसियों को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि उनकी चाल किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने पाएगी।