फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   is PDP preparations of mid term election

'..ख़ुदा के लिए हुकूमत बनाएं महबूबा जी'

Fri, 29 Jan 2016 04:31 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
is PDP preparations of mid term election

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में पिछले क़रीब तीन हफ्ते से राज्यपाल शासन लागू है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) यह फ़ैसला नहीं ले पा रही कि बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रखना है या नए चुनाव की तैयारी करनी है।

विज्ञापन


पीडीपी ने हालांकि अभी तक बीजेपी के समर्थन से दोबारा सरकार गठित करने का कोई संकेत नहीं दिया है। मुफ्ती मोहम्मद की बेटी और उनकी उत्तराधिकारी महबूबा मुफ्ती ने इसे लेकर पार्टी को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी की कई बैठकों में कहा है कि जिन शर्तों पर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी, उन शर्तों का मान रखने के लिए बीजेपी के साथ नए सिरे से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि वो कुछ ही दिनों में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगी। लेकिन घाटी में यह सवाल बना हुआ है कि आख़िर वह चाहती क्या हैं?

बीजेपी के साथ गठबंधन महबूबा के लिए एक तीखी गोली है

is PDP preparations of mid term election

पत्रकार और विश्लेषक शेख कय्यूम का कहना है कि वह सोच रही हैं कि वो हुकूमत चलाती हैं तो क्या वो काम कर पाएंगी या अगर हुकूमत नहीं लेती हैं तो क्या चुनाव में अच्छे परिणाम ले आएंगी।

उनका कहना है कि बीजेपी के साथ गठबंधन महबूबा के लिए एक तीखी गोली है जिसे उन्हें हर हाल में निगलना पड़ेगा। इस बीच विपक्ष ने महबूबा पर सीधा हमला किया है। नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि महबूबा दोतरह की बातें करके लोगों को गुमराह कर रही हैं।

वे कहते हैं, 'इन लोगों का हमें समझ नहीं आता। कहते हैं कि गठबंधन है। गठबंधन टूटा नहीं है। आज भी बीजेपी और पीडीपी का गठबंधन मौजूद है। दो ज़बानों में बात करते हैं।

पहले कहते हैं कि यह एजेंडा ठीक नहीं है, इसको हम बदल देंगे। दूसरे दिन कहते हैं कि यह एजेंडा मुक़द्दस है, इसे हम आगे चलाएंगे।' वह आगे कहते हैं, 'अगर आगे चलाना है तो ख़ुदा के लिए हुकूमत बनाइए महबूबा जी।'

सरकार बनने या न बनने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता

is PDP preparations of mid term election

राज्य में इस राजनीतिक अस्थिरता को लेकर आम लोगों की भी अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां सरकार बनने या न बनने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। वहीं कुछ का मानना है कि राज्यपाल शासन ही ठीक है।

तो कुछ लोग लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी गई सरकार को सही मानते हैं। पिछले चुनाव में पीडीपी को सबसे ज्यादा 28 सीटें और बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं।

बीजेपी जहां एक हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी है, वहीं पीडीपी अलगाववाद का नरम सुर रखने वाली पार्टी है। इसके बावजूद दोनों ने ढाई महीने तक चलने वाली बातचीत के बाद गठबंधन करके सरकार बनाई। अब पीडीपी का कहना है कि जिस समझौते के तहत सरकार बनी थी उसे शीघ्र ही लागू करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed