{"_id":"9cee4f40451ba59283fd74def222c98c","slug":"irrigation-department-casual-workers-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में कैजुअल वर्कर्स ने रोष रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग में कैजुअल वर्कर्स ने रोष रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Nov 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में सोमवार को नेशनल मजदूर कांफ्रेंस के झंडे तले कैजुअल कर्मियों ने रोष रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में सियासी दलों को कर्मचारियों खासतौर से अस्थायी कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अपनी नीति को स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने लंबित पड़े 17 फीसदी डीए को जारी करने और कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने की मांग भी की। इस अवसर पर राजन बाबू खजूरिया, प्रदीप कुमार, परमजीत, सुदेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन