फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   irp 15 battalion

Jammu News: सीसीटीवी कंट्रोल रूम और ड्यूटी अधिकारी कक्ष का उद्घाटन

विज्ञापन
irp 15 battalion
- एडीजीपी ने बटालियन परिसर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जम्मू। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आर्म्ड आनंद जैन ने गुलशन मैदान स्थित आईआरपी 15वीं बटालियन के हेडक्वार्टर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ड्यूटी अधिकारी रूम और मालखाना का उद्घाटन किया। मौजूदा ढांचे की जानकारी लेने के साथ ऑपरेशनल तैयारियों का आकलन किया। उनके साथ डीआईजी विनोद कुमार और एसएसपी राजिंदर सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत की और उपकरणों ल आने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कर्मियों ने सेवा और कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए। एडीजी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने महिला टुकड़ी की प्रभावशाली हथियार ड्रिल के लिए सराहना की और बटालियन के भीतर हो रहे सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। महिला कर्मियों को कार्यालय प्रबंधन और अन्य कार्यात्मक सेक्शन में प्रशिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed