{"_id":"d5fa179793024ffb3cbde5b865cedeb9","slug":"irctc-booking-counter-was-replaced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRTC काउंटर बनेगा आनलाइन बुकिंग काउंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SRTC काउंटर बनेगा आनलाइन बुकिंग काउंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Nov 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
दो साल पहले जम्मू रेलवे स्टेशन के एसआरटीसी बुकिंग काउंटर को स्थानांतरित किया गया था। अब इस खाली बुकिंग काउंटर को लोगों ने पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यहां पहले राज्य परिवहन निगम की बसें रुकती थीं।
विज्ञापन
यहीं से यात्री माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाने के लिए जाया करते थे। वहीं, इन दिनों इस खाली दफ्तर व काउंटर का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अब एक-दो व्यक्ति बैठे रहते हैं, जो एसआरटीसी का मुलाजिम बताते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले रेलवे स्टेशन से एसआरटीसी दफ्तर के बुकिंग काउंटर को शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, अब खाली लाबी का इस्तेमाल धीरे-धीरे पार्किं ग स्थल में तब्दील होता जा रहा है। इस पर न रेलवे अधिकारियों का ध्यान जा रहा है और न ही एसआरटीसी अधिकारियों का।
विज्ञापन
लिहाजा कभी-कभार दूर दूर से आने वाले रेलवे मुसाफिर भी इसका इस्तेमाल करते दिखते हैं। यहां गंदगी भी पड़ी मिलती है। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से बताया जाता है कि इस बंद हुए एसआरटीसी काउंटर दफ्तर को खाली कराने को कहा जा चुका है, ताकि इसका इस्तेमाल रेलवे द्वारा किया जा सके।
आनलाइन बुकिंग काउंटर बनाने की तैयारी
इस संबंध में एसआरटीसी के जीएम आरएस जम्वाल का कहना है कि एसआरटीसी की ओर से रेलवे स्टेशन जम्मू में स्थापित एसआरटीसी बुकिंग काउंटर दफ्तर की मरम्मत करवाई जाएगी, जहां आनलाइन बुकिं ग काउंटर के रूप में इस स्थान का इस्तेमाल होगा।
एसआरटीसी की ओर से कंप्यूटर मंगवाए गए हैं, जिससे यह आनलाइन सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ हो सकेगी। इस आनलाइन प्रक्रिया से जल्द ही यात्री जुड़ सकेंगे।