फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IRCF gave CRTC recognition to schemes, heart patients will get benefit

Jammu News: आईआरसीएफ ने स्किम्स को दी सीआरटीसी की मान्यता, हृदय रोगियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
IRCF gave CRTC recognition to schemes, heart patients will get benefit
शेर ए कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (स्किम्स) को भारतीय पुनर्जीवन परिषद संघ (आईआरसीएफ) द्वारा आधिकारिक तौर पर एक व्यापक पुनर्जीवन प्रशिक्षण केंद्र (सीआरटीसी) के रूप में नामित किया गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता स्किम्स को जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को बुनियादी और व्यापक कार्डियोपल्मोनरी जीवन रक्षक प्रणाली (बीसीएलएस और सीसीएलएस) में प्रशिक्षण प्रदान करने का अधिकार देती है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि हाल ही में स्किम्स में एक अत्याधुनिक सीपीआर कौशल प्रयोगशाला की स्थापना के बाद आई है, जो हृदय पुनर्जीवन के लिए बुनियादी और उन्नत दोनों उपकरणों से सुसज्जित है। यह प्रयोगशाला मेडिकल छात्रों, संकाय सदस्यों और पैरामेडिकल कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य अचानक हृदयाघात की स्थिति में तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराना है। स्किम्स के निदेशक प्रो. एम. अशरफ गनी और आईआरसीएफ के अध्यक्ष डॉ. सिद्ध एससी चक्र राव ने 19 जुलाई को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन

इस पहल के ही तहत ही 18 और 19 जुलाई को स्किम्स में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसमें पीजी के 28 छात्रों ने दोनों पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरा किया था। आईआरसीएफ के आधिकारिक प्रकाशन जर्नल ऑफ रिससिटेशन के एक अंक का लोकार्पण भी किया गया था। स्किम्स में सीआरटीसी की स्थापना में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. ऐजाज़ लोन और डॉ. जुल्फिकार अली की भूमिका सराहनीय है। सीआरटीसी के अपने नए दर्जे के साथ स्किम्स अब एक मजबूत आपातकालीन देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed