{"_id":"5b6ca68f4f1c1bee748b8da9","slug":"ips-sandeep-chaudhay-operation-dream-comes-true-his-taught-38-students-passed-sub-inspector-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आईपीएस अफसर की मेहनत लाई रंग, उनके पढाएं 38 छात्र बने सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आईपीएस अफसर की मेहनत लाई रंग, उनके पढाएं 38 छात्र बने सब इंस्पेक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए क्लास लेते आईपीएस संदीप चौधरी
- फोटो : Twitter
युवा आईपीएस अफसर संदीप चौधरी का ऑपरेशन ड्रीम्स पूरा होता दिख रहा है। उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी देखरेख में तैयारी कर रहे 38 छात्रों के सब इंस्पेक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। राज्य पुलिस विभिन्न विंग में इन छात्रों की सफलता पर बधाइयों का तांता लग गया है। युवा आईपीएस ऑफिसर जरुरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कराते हैं। सफलता से उत्साहित संदीप अब आतंक प्रभावित शोपियां में भी ऐसी ही कक्षाएं चलाने की योजना बना रहे हैं।
सफल प्रतियोगियों का चयन एक्जक्यूटिव, आर्म्ड और टेलीफोन विंग के लिए हुआ है। जून में हुई इस प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट अब आया है। इसमें कुल 2181 छात्र सफल हुए हैं। आईपीएस चौधरी वर्तमान में शोपियां जिले में एसएसपी पद पर तैनात हैं। वह पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी सफलता है कि हमारे 25 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। यह उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है।
आईपीएस की इस मुहिम के साक्षी बने 150 छात्रों जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों के हैं। आईपीएस अधिकारी ने इनके लिए प्रतिदिन सुबह दो घंटे की कक्षा 25 दिनों तक चलाई। प्रतियोगियों में सात छात्राएं भी हैं।
विज्ञापन
सफल प्रतियोगियों में से एक शुभम मनसोत्रा वर्तमान में पुलिस कांस्टेबिल के रूप में कार्यरत हैं। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जम्मू कश्मीर के युवा अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों और समाज की बेहतरी में लगाएं।

Trending Videos
IPS Sandeep Chaudhary
- फोटो : Twitter
दस छात्रों से शुरू की थी कक्षा
आईपीएस अधिकारी ने साउथ जम्मू का एसपी रहते हुए मई में जम्मू में अपने कार्यालय से ऑपरेशन ड्रीम्स शुरू अपने ऑफिस से ही शुरू किया था। तब दस छात्र कक्षा में आए थे। लेकिन दो दिन बाद छात्रों की संख्या बढ़ गई और उन्हें कक्षा दूसरे स्थान पर शिप्ट करनी पड़ी। असफल छात्रों को दिए संदेश में उन्होंने कड़ी मेहनत की सलाह दी है।