फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IPS Officer brother killed by security forces in Shopian encounter

शोपियां में मारे गए 3 आतंकियों में आईपीएस अधिकारी का भाई भी शामिल, 'बी-कैटेगरी' का था आतंकी

Tue, 22 Jan 2019 09:54 PM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
IPS Officer brother killed by security forces in Shopian encounter
शमसुल हक मंगनू - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां ज़िले के हेफ शीरमाल इलाके में मंगलवार को एक भीषण मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकियों में एक आईपीएस अधिकारी का भाई भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार, भाई के आतंकवाद में शामिल होने के समय आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया था। बता दें कि मारे गए सभी आतंकी शोपियां के स्थानीय आतंकी हैं और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के थे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि जरूर की है, लेकिन उनके द्वारा आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं की गई, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी आतंकियों की शिनाख्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की शिनाख्त सुगन शोपियां के शमसुल हक मंगनू (22) पुत्र मोहम्मद रफीक मंगनू के तौर पर हुई है। मंगनू “बी-कैटेगरी” का आतंकी था और 25 मई, 2018 से सक्रिय था।
विज्ञापन


बता दें कि शमसुल हक श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकुरा में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन मेडिकल साइन्सिस से बीयूएमएस कर रहा था और मई महीने के शुरुआत से लापता हो गया। जिसकी परिवार ने रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर उसका एके-47 लेकर एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें उसके आतंकवाद में शामिल होने की तारीख 25 मई, 2018 लिखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसुल आईपीएस 2012 बैच के अधिकारी इनामुल हक का भाई था जोकि नॉर्थ ईस्ट में पोस्टेड हैं। इस बीच सूत्रों की मानें तो इनामुल के भाई के आतंकवाद में शामिल होने की खबर मिलने पर असम-मेघालय कैडर के इस आईपीएस अधिकारी का तबादला हमरेन से कर दिया गया था। 

इनामुल हक हमरेन जिले के एसपी थे और उन्हे नॉर्थ गुवाहाटी में मंडाकटा बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया। हालांकि उस समय पुलिस आला अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया गया था।

गौरतलब है कि इस बीच दूसरे आतंकी की शिनाख्त चड़ीपुरा शोपियां के आमिर अहमद भट (21) पुत्र अब्दुल अज़ीज़ भट के तौर पर हुई है। आमिर बीए फ़र्स्ट इयर का छात्र था और 1 सितम्बर, 2018 से सक्रिय था। 

वो “सी-कैटेगरी” का आतंकी था। जबकि तीसरे आतंकी की शिनाख्त शीरमल जेहनपुरा शोपियां के शुऐब अहमद शाह (18) पुत्र गुलाम रसूल शाह के तौर पर हुई है। शुऐब 10वीं पास था और 1 दिसम्बर, 2017 से सक्रिय था। वो “ए-कैटेगरी” का आतंकी था।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed