{"_id":"5caba1eabdec2214530fb019","slug":"ipl-2019-indian-premier-league-betting-gang-busted-in-jammu-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL मैचों पर जम्मू में सट्टेबाजी, अड्डे पर छापा, 70 हजार नकदी भी बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL मैचों पर जम्मू में सट्टेबाजी, अड्डे पर छापा, 70 हजार नकदी भी बरामद, पांच गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL (इंडियन क्रिकेट लीग) पर जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में जमकर सट्टेबाजी चल रही है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जानीपुर में चलने वाले अड्डे पर छापा मार कर अड्डा चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हजारों रुपये की नकदी और कई अन्य तरह के सामान बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई शनिवार रात की है।
पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर जानीपुर हाउसिंग कालोनी के हाउस नंबर 757 में रहने वाले राहुल डोगरा के घर पर रात करीब 11 बजे छापा मारा। राहुल के पास चार लड़के बैठे थे, जो सट्टा खेल रहे थे। इनके पास एक लैपटाप, 18 मोबाइल फोन, 1 कैलकुलेटर और दो प्लेइंग कार्ड पड़े थे।
मौके से पुलिस ने 67600 रुपये की नकदी भी बरामद की। अन्य आरोपियों में जानीपुर कालोनी के ही अर्जुन त्यागी, पीर मिट्ठा के सुभाष समगोत्रा, कनक मंडी के विक्रांत शर्मा, जानीपुर कालोनी के अतुल गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से कुछ स्टेशनरी भी मिली है। इस समय IPL का सीजन चल रहा है। सिर्फ एक जानीपुर ही नहीं, जम्मू के अन्य इलाकों में भी सट्टा खूब लग रहा है। आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर, सांबा, उधमपुर आदि क्षेत्रों में IPL मैचों पर खूब सट्टा लग रहा है।