फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   investigation start of nagrota attack by nia

नगरोटा हमला मामले में जल्द होंगे बड़े खुलासे

Sat, 10 Dec 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 10 Dec 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
investigation start of nagrota attack by nia
नगरोटा में आतंकी हमला - फोटो : File Photo
नगरोटा आतंकी हमले की जांच एनआईए टीम ने शुरू कर दी है। टीम ने नगरोटा के आर्मी यूनिट का दौरा कर जानकारियां जुटाई। जांच टीम में दर्जनभर अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि टीम ने करीब चार घंटे तक घटनास्थल का दौरा किया और जरूरी सबूत जुटाए। सेंट्रल फोरेसिंक लैब की टीम ने भी घटनास्थल से जांच के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


आतंकियों से बरामद किए गए सामान को भी एनआईए ने अपने कब्जे में लिया। इस मामले की शुरूआती जांच राज्य पुलिस की सीआई विंग कर रही थी। अब सीआई ने इस मामले की केस डायरी एनआईए को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एनआईए की टीम नगरोटा पहुंच गई। करीब चार घंटे तक टीम ने पहले नगरोटा पुलिस, फिर सैन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर मामले पर चर्चा की। 

​टीम के सामने जांच में आ सकती है परेशानी

investigation start of nagrota attack by nia
नगरोटा हमला - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर कैडर के आईजी स्तर के अधिकारी मुकेश सिंह की अध्यक्षता में अलग-अलग श्रेणी के करीब एक दर्जन अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम अगले कुछ दिन तक इस मामले की जांच करेगी। टीम में एसएसपी राकेश शर्मा सहित कई अधिकारी हैं। शर्मा इस मामले की जांच मुख्य रूप से करेंगे। 

उधमपुर के नरसू नाले और नगरोटा हमले में काफी अंतर है। इसलिए इस मामले की जांच में एनआईए को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। नरसू हमले में एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया था। लेकिन इस हमले में तीनों आतंकी मारे गए हैं।

इस वजह से एनआईए को सबूत जुटाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। हमला करने वाले आतंकी पंजाब या फिर कठुआ बार्डर से नगरोटा तक पहुंचे। क्योंकि कठुआ में मिला वायरलेस सेट और आतंकियों के पास मिले वायरलेस की फ्रिक्वेंसी एक जैसी पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed