{"_id":"62646283f2e177187f05ee30","slug":"investigation-jammu-city-news-jmu2584316188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे एनआईए प्रमुख, पल्ली में सुरक्षा भी जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे एनआईए प्रमुख, पल्ली में सुरक्षा भी जांचीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) प्रमुख व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने शनिवार को सुंजवां इलाके का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार को सुंजवां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आत्मघाती हमलावर मारे गए थे। मुठभेड़ में सीआईएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए थे, जबकि 10 अन्य जवान घायल हुए हैं।
एनआईए प्रमुख को मौके पर सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के अधिकारियों ने घटना व मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। सीआरपीएफ 38 बटालियन के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने घटनाक्रम तथा उसके बाद उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर कहा कि एनआईए की एक टीम ने शुक्रवार शाम को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया था और एजेंसी इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है। हालांकि, यह भी कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर है।
एनआईए प्रमुख ने सांबा के पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल का भी दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें की गई तैयारियों और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया। एनआईए प्रमुख ने हिदायत दी कि अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी संदिग्ध हरकत पर फौरन कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को जैश के दो फिदायीन हमलावरों को मार गिराने के साथ ही सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। हमलावरों ने सीआईएसएफ के वाहन को भी निशाना बनाया था। अंधाधुंध फायरिंग में 11 जवान घायल हुए थे, जिनमें एक एएसआई एसपी पटेल ने दम तोड़ दिया था।