फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INVESTIGATION IN AK 47 SNATCH CASE STILL UNDERWAY

J&K: एके-47 की लूट मामले में जारी है तफ्तीश, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Tue, 28 Mar 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Mar 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
INVESTIGATION IN AK 47 SNATCH CASE STILL UNDERWAY
मामले की जांच जारी - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू में सिपाही से छीनी गई एके 47 अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। न ही मुख्य आरोपी आमिर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आमिर का आतंकवाद से भी कोई लिंक नजर नहीं आया। लेकिन उसके दिमाग में क्या है? इस बात ने पुलिस को परेशान कर दिया है। प्रधानमंत्री के उधमपुर दौरे से पहले गन और आमिर का न मिलना एक बड़ा खतरा माना जा रहा है।

विज्ञापन


अब तक मुख्य आरोपी का कोई सुराग पुलिस के पास नहीं आया। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल से छीनी गई राइफल में 37 गोलियां भी हैं। यदि आमिर का इरादा किसी आतंकी घटना से हुआ तो वह बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है। आईजी जम्मू एसडी सिंह जंबाल का कहना है कि यह घटना शुरुआती जांच में किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा ही कही जा सकती है।
विज्ञापन


बाकी उसके दिमाग में क्या चल रहा है, यह कहना संभव नहीं। इसमें कोई दो राय नहीं कि पीएम के दौरे से पहले उसका नहीं पकड़ा जाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने पूरे सुरक्षा तंत्र को लगाया हुआ है। आरोपी की तलाश में बहुत सी जगह अभियान चलाया हुआ है। बहुत से सुराग उससे संबंधी मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी के पिता से पूछताछ

INVESTIGATION IN AK 47 SNATCH CASE STILL UNDERWAY
मामले की जांच जारी - फोटो : demopic
आमिर ने शोपियां  से जम्मू आते ही अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया था। इसकी वजह से उसकी लोकेशन मिलने में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं पुलिस ने बठिंडी में आमिर के घर पर छापेमारी की है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आमिर के खिलाफ किसी बंद घर का ताला तोड़कर उसमें रहने पर एफआईआर भी लगाई है।  

सूत्रों का कहना है कि गन छीनने के बाद आरोपी होटल फार्च्यून रवेरा के बाहर से गुज्जर नगर की तरफ भागे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से इसकी जानकारी मिली है। हालांकि थोड़ी दूर जाने के बाद आगे की फुटेज नहीं  देखी जा सकी। पकड़े गए दो आरोपियों में एक कंडक्टर और एक कारपेंटर का काम करता है। 

पुलिस मुख्य आरोपी आमिर के पिता से भी पूछताछ कर रही है। वह पेशे से ठेकेदार है। उसने बठिंडी में भी अपना घर बनाया हुआ है। आमिर के पिता को पुलिस ने अपने विश्वास में लिया है, ताकि उसे पता लगने पर वह पुलिस को बताए कि आमिर कहां है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed