फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Investigation committees formed neither phone number given nor email ID released

कैसे दूर होगी शिकायत: जांच कमेटियां गठित कर दीं, न फोन नंबर दिया न ही ईमेल आईडी की जारी

Fri, 12 Apr 2024 05:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 05:32 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दो जांच कमेटियां तो गठित कर दीं, लेकिन संपर्क के लिए न तो फोन नंबर दिया और न ईमेल आईडी दी। इसके चलते बच्चों के अभिभावक परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Investigation committees formed neither phone number given nor email ID released
फाइल - फोटो : संवाद

विस्तार

निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतों पर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दो जांच कमेटियां तो गठित कर दीं, लेकिन संपर्क के लिए न तो फोन नंबर दिया और न ईमेल आईडी दी। इसके चलते बच्चों के अभिभावक परेशान हो रहे हैं। वह स्कूल से संबंधित अपनी परेशानियों को सोशल मीडिया पर उजागर रहे हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। स्कूल प्रबंधन मनमाने दाम पर पुस्तकें और वर्दी बच्चों को दे रहे हैं। एलकेजी क्लास की पुस्तकों का सेट दो हजार से 2500 रुपये, जबकि कक्षा एक की पुस्तकों का सेट तीन से चार हजार तक दिया जा रहा है। इससे अभिभावक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की इस मनमानी के खिलाफ स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एक अप्रैल को दो जांच कमेटियां गठित कीं। हैरानी यह है कि अभिभावक शिकायत के लिए इन कमेटियों से कैसे संपर्क करें, इसके लिए न तो कोई फोन नंबर और न ही ईमेल आईडी जारी की गई। इसके कारण अब अभिभावक अपनी शिकायतों को जांच कमेटी की बजाय सोशल मीडिया पर उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटियों तक शिकायतें नहीं पहुंचने से निजी स्कूल नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। पता चला है कि कुछ स्कूल अभिभावकों से तिमाही स्कूल बस फीस और ट्यूशन फीस देने को मजबूर कर रहे हैं। वहीं किताबों की लिस्ट देकर एक ही दुकान से खरीदने को कह रहे हैं। 


आरोप है कि जम्मू का एक निजी स्कूल अभिभावकों से तीन महीने का एक साथ बस शुल्क ले रहा है। एक अभिभावक ने कहा कि परिवहन शुल्क भी अपनी मनमर्जी से लिया जा रहा है। फीस देर से भरने पर 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जगदीप पाधा ने कहा कि हमारे पास शिकायतें आ रही हैं। लोग मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed