{"_id":"599f119d4f1c1b38268b484d","slug":"investigation-begins-in-terror-connection-case-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: जेल से मिले मोबाइलों के टेरर कनेक्शन की पड़ताल शुरू, हो सकते हैं बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: जेल से मिले मोबाइलों के टेरर कनेक्शन की पड़ताल शुरू, हो सकते हैं बड़े खुलासे
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जेल से मिले विवादित सामान की जांच शुरु
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामूला जेल में कैदियों के पास मिले मोबाइल फोन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जेल में कार्यरत कर्मियों से वीरवार को पूछताछ की। मोबाइल फोन की सिम पर आने जाने वाली काल की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
इस बात से इंकार नहीं किया जा रहा कि जेल में बंद आतंकियों और अन्य ने इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया। सूत्रों का कहना है कि मोबाइल फोन से पाकिस्तान में भी बात किए जाने की आशंका है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं की जेल में बंद आतंकियों से बात होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं जेल में आने जाने वाले हर एक व्यक्ति का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कौन, कैसे, कब और कहां किससे मिला। यह सब जांच के पहलू हैं। कैदियों से मिलने वालों और उन पर नजर रखने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। जेल में लगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली रही है। हालांकि अभी जेल विभाग की ओर से इस मामले की जांच शुरू नहीं की गई। बारामुला जिला पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन