फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   invention

कृषि योग्य भूमि पर धड़ाधड़ रिहायशी कॉलोनियों के निर्माण कार्य होने के बाद ।डीव काम जम्मू राघव लंगर जांच के लिए पहुंचे विशनह

विज्ञापन
invention
बिश्नाह में राजस्व विभाग के अधिकारियों केसाथ दस्तावेज की जांच करते मंडलायुक्त राघव लंगर। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र में अर्से से कृषि योग्य भूमि पर रिहायशी कॉलोनियां बनाए जाने की खबरों के बाद शुक्रवार को डिवकॉम राघव लंगर इसकी जांच के लिए बिश्नाह पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर कृषि भूमि पर बन रही कॉलोनियों की जांच की। इसके बाद गांव हरसा दबड देवली बिश्नाह मीरां साहिब मार्ग पर टिंडे कुल्ले नो ग्रा पूर्वी क्षेत्र में जहां भी कृषि भूमि पर निर्माण हो रहे थे उनकी जांच की। उनके साथ एसडीएम अभिषेक अबरोल, तहसीलदार सोहन सिंह राणा, पटवारी, नायब तहसीलदार और जेडीए के अधिकारियों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर कुछ भी नहीं कहा, परंतु जिस तरह से क्षेत्र में कृषि भूमि को धड़ाधड़ अवैध कॉलोनियों में परिवर्तन किया जा रहा था, उससे हैरान दिखे। गौरतलब है कि क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों की भरमार जितनी बिश्नाह क्षेत्र में चल रही है, इतनी किसी क्षेत्र में नहीं है। तहसील परिसर में प्रॉपर्टी डीलरों के एजेंसी की भारी भीड़ रहती है। अगर किसी किसान को अपनी जमीन का रिकॉर्ड लेना हो तो कोई भी पटवारी नहीं मिलता। परंतु प्रापर्टी डीलरों को जमीन की फर्द आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन

लगातार मिल रही इस तरह की शिकायतों के बाद शुक्रवार को डिवकॉम इस सारे मामले की जांच करने पहुंचे। डिवकॉम जितनी देर कृषि भूमि की जांच-पड़ताल उनके साथ आए अधिकारियों से कराते रहे, तब तक राजस्व अधिकारियों के चेहरे पर खौफ दिखा। क्योंकि क्षेत्र में जगह-जगह कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माण दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed