{"_id":"62056a9f5a5b7b1c6d3e2a0c","slug":"interstate-thief-gang-busted-in-ganderbal-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : गांदरबल में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कई गाड़ियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : गांदरबल में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कई गाड़ियां बरामद
Fri, 11 Feb 2022 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:12 AM IST
सार
चोरी की पांच कारें बरामद, बरामद एक गाड़ी हरियाणा नंबर की।
विज्ञापन
बरामद चोरी की गाड़ियां...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चोरी की गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी की 5 कारें बरामद की हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां घाटी के बाहर से चोरी कर यहां लाई गई थीं। इनमें से एक हरियाणा नंबर की गाड़ी भी है।
विज्ञापन
इसी नंबर की एक और गाड़ी हरियाणा में चल रही है। इससे यह लगता है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। इसकी जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रियाज अहमद निवासी गांदरबल, रियाज अहमद राथर निवासी नसरुल्लापोरा बडगाम, शौकत अहमद निवासी बिजबिहाड़ा अनंतनाग, बिलाल अहमद डांगा निवासी डांगमोहल्ला वाकूरा और साखी राथर निवासी वाकूरा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
चोरी के वाहनों की बरामदगी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से की गई है। बरामद किए गए वाहनों में क्रेटा, ब्रीजा, आई-20, मारुति स्विफ्ट और ऑल्टो कार शामिल है। इन वाहनों में से कुछ जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों के हैं जबकि एक बिना नंबर और एक हरियाणा नंबर की गाड़ी है। एसएसपी निखिल बोरकर ने बताया कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन