फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   interrogation with 4 suspects continues on second day in jammu and kashmir

पीएम के दौरे के पहले पकड़े गए चार संदिग्धों से सुरक्षा एजेंसियों की गहन पूछताछ जारी

Fri, 24 Mar 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 24 Mar 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
interrogation with 4 suspects continues on second day in jammu and kashmir
संदिग्धों से पूछताछ जारी - फोटो : demo pic

प्रधानमंत्री के दो अप्रैल को प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा बलों की ओर से उधमपुर के नरसू इलाके से पकड़े गए चार संदिग्धों से शुक्रवार को दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। उधमपुर पुलिस स्टेशन में रखे गए संदिग्धों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। ज्ञात हो कि पीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस और सेना की ओर से बुधवार देर रात नरसू इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन में संदिग्ध हत्थे चढ़े थे।

विज्ञापन

 
पूछताछ में क्या जानकारियां मिली हैं, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। हालांकि, पुलिस  अधिकारी लगातार चिनैनी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से संपर्ककर सबको सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि अगर किसी पर भी संदेह हो रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। अगर कोई अजनबी व संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचना दी जाए।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने आपराधिक मामलों में शामिल रहे लोगों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसियां पुराने अपराधियों पर भी नजर रख रही हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर चिनैनी और नाशरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। वाहनों को जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed