{"_id":"0c48c25ee9431df03bffa11f6571c189","slug":"internet-services-snap-for-3-hrs-in-kashmir-due-to-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में फिर कटा इंटरनेट, जाने इस बार क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में फिर कटा इंटरनेट, जाने इस बार क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 04 Jan 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एक बार फिर इंटरनेट काफी समय के लिए कट गई, लेकिन इस बार वजह बनी बर्फबारी। घाटी में भारी बर्फबारी के चलते इंटरनेट सेवा बाधित हो गई।
विज्ञापन
लगभग तीन घंटों तक कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद हो गई। लैंडलाइन और मोबाइल इंटरनेट दोनों ही ब्राडबैंड सेवाएं इस दौरान बंद हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक सुबह घाटी में काफी ज्यादा बर्फबारी हुई है, जिसकी वजह से इंटरनेट सेवा तीन घंटों तक बंद हो गई। हालांकि मोबाइल इंटरनेट की सेवाएं बेहद कम काम कर रही थी, लेकिन उसकी स्पीड बेहद कम थी।
विज्ञापन
बिजनेसमैन इरफान अहमद ने बताया कि मैँ ना ही ब्राडबैंड और ना ही डोंगल पर इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहा था, टेलीकॉम कंपनियां भी कोई जवाब नहीं दे रही थी। हालांकि तीन घंटे सर्विस बाधित रहने के बाद शुरू हो गई।
विज्ञापन