फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Internet services restored in Leh Kargil after a day suspension

Leh: एक दिन के निलंबन के बाद लेह-कारगिल में इंटरनेट सेवा बहाल, 22 तारीख को गृह मंत्रालय के साथ संगठनों की बैठक

Sun, 19 Oct 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Oct 2025 11:05 PM IST
सार

18 अक्तूबर के एलएबी-केडीए के मौन मार्च और ब्लैकआउट के आह्वान के बाद शुक्रवार शाम को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिए थे। इन निवारक उपायों की पूरे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक आलोचना हुई थी। 

विज्ञापन
Internet services restored in Leh Kargil after a day suspension
तैनात जवान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह और कारगिल जिलों में रविवार देर शाम इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। प्रशासन ने लेह अपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के मौन मार्च के आह्वान के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। दोनों संगठनों की केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक से पहले रविवार शाम सेवाएं बहाल कर दी गईं। दिल्ली में बैठक 22 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन


बैठक में लद्दाख की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर मंथन होगा। इनमें राज्य का दर्जा, संवैधानिक सुरक्षा उपाय और प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों में बेहतर प्रतिनिधित्व शामिल हैं। अधिकारियों ने 18 अक्तूबर के एलएबी-केडीए के मौन मार्च और ब्लैकआउट के आह्वान के बाद शुक्रवार शाम को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिए थे। इन निवारक उपायों की पूरे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक आलोचना हुई थी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आकलन के बाद दोनों जिलों में कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है। यह निर्णय स्थानीय राजनीतिक निकायों और सामाजिक समूहों द्वारा लद्दाख के संवैधानिक और विकासात्मक मुद्दों पर शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति और रचनात्मक भागीदारी का आग्रह करने के बाद लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed