फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INTERNET AND TRAIN SERVICE SUSPEND IN KASHMIR ON MODI VISIT

पीएम मोदी के दौरे से पहले कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 19 May 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 19 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
INTERNET AND TRAIN SERVICE SUSPEND IN KASHMIR ON MODI VISIT
jammu & kashmir - फोटो : FILE PHOTO
पीएम मोदी के कश्मीर पहुंचने से पहले घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही श्रीनगर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी आज लेह के बाद कश्मीर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजमात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। 

मीरवाईज का मार्च असफल
अलगाववादी नेता मीरवाईज उमर फारूक के लाल चौक चलों मार्च को पुलिस ने असफल बना दिया है। उन्होंने कल पीएम मोदी से लाल चौक पर मन की बात करने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने कहा था हम कश्मीरी शांतिपूर्वक तरीके से पीएम के सामने अपनी मन की बात को रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


मीरवाईज जैसे ही लाल चौक जाने के लिए अपने घर से निकले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नगीन पुलिस स्टेशन ले गई। वहीं यासीन मलिक और गिलानी को पहले से ही नजरबंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल से बारामूला के बीच रेल सेवा स्थागित 
एहतियात के तौर पर बनिहाल से बारामूला के बीच की रेल सेवा को कल के लिए बाधित कर दिया गया है। मोदी के दौरे के मद्देनजर पूरे कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजमात किए गए हैं। 

मोदी के विरोध में उत्तरी कश्मीर में बंद

INTERNET AND TRAIN SERVICE SUSPEND IN KASHMIR ON MODI VISIT
PM MODI - फोटो : ANI
पीएम मोदी के आने के विरोध में उत्तरी कश्मीर के कई जिलों में बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं संवदेनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि पीएम उत्तरी कश्मीर में ही किशनगंगा परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

कश्मीर में पाकिस्तान सीमा से सटे जिले बांदीपोरा में झेलम की सहायक नदी किशनगंगा पर 330 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना का निर्माण एनएचपीसी की तरफ से किया गया है। करीब 5750 करोड़ की राशि से बनी परियोजना में 110 मेगावाट की तीन टरबाइन शामिल हैं।

तीनों टरबाइन का सफल परीक्षण 30 मार्च 2018 को पूरा किया जा चुका है। परियोजना से जम्मू कश्मीर रियासत को 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा एनएचपीसी देश के अन्य हिस्सों में भी यहां से बिजली भेज पाएगा। किशनगंगा परियोजना के निर्माण पर पाकिस्तान आपत्ति जताता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed