{"_id":"60cffad4604dc056ed5a9a55","slug":"international-yoga-day-itbp-personnel-performs-yoga-in-ladakh-and-pangong-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: आईटीबीपी के जवानों ने बर्फीली चोटियों पर किया योग, देखें गलवां और पैंगांग झील का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: आईटीबीपी के जवानों ने बर्फीली चोटियों पर किया योग, देखें गलवां और पैंगांग झील का नजारा
Mon, 21 Jun 2021 08:11 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:11 AM IST
सार
21 जून 2021 को पूरा विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत और तिब्बत की सीमा पर तैनात जवानों ने भी हर साल की तरह इस बार भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने जमीन से करीब 18000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
विज्ञापन
पैंगांग झील के पास योग करते जवान
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को लद्दाख में बर्फीली चोटियों के बीच योग किया। उन्होंने पैंगांग झील और गलवां घाटी के पास भी योग के कई आसन किए और दुनिया को इसकी अहमियत का संदेश दिया।
विज्ञापन
#WATCH | ITBP personnel perform Yoga near Galwan, Ladakh on #InternationalYogaDay
विज्ञापन
(Source: ITBP) pic.twitter.com/3ruc5xubOf — ANI (@ANI) June 21, 2021
नौ राज्यों में शुरू होंगे 25 फिट इंडिया योग केंद्र
केंद्रीय खेल मंत्री और आयुष मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले नौ राज्यों में 25 फिट इंडिया योग केंद्र शुरू करने की घोषणा की। रिजिजू ने रविवार को बताया, इन योग केंद्रों के शुभारंभ के साथ, मुझे यकीन है कि कई और लोगों को योग को एक फिट जीवन के तरीके के रूप में लेने का कारण बनेगा।
विज्ञापन
वहीं आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है
मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है। कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने और कोविड-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंत्रालय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आई रिपोर्टों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायक प्रक्रियाओं के रूप में कई अस्पतालों में योग अभ्यासों को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है और योग इस बीमारी से तेजी से ठीक होने में अपना योगदान देता है।
बता दें कि 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें करीब 36 हजार लोग शामिल हुए थे। साथ ही, लगभग 84 देशों के प्रतिनिधियों ने भी योग के 21 आसन किए। इस कोरोना काल में स्वस्थ रहने में योग ने अहम भूमिका निभाई है।