फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm

International Yoga Day 2023: जम्मू-कश्मीर में आईबी से लेकर एलओसी तक सबने किया योग, चारों तरफ दिखा उत्साह

Wed, 21 Jun 2023 09:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 09:24 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में योग दिवस की शुरुआत श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा ने करवाई। उन्होंने अन्य लोगों के साथ योग कर इसे अपनाने को कहा। योग दिवस के मौके पर जम्मू और कश्मीर दोनों जगहों पर अनेक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
श्रीनगर में योग करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने योग कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। जम्मू में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी लोगों से योग करने को कहा। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भी जवानों ने योग करने के साथ जिला मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधर, पुंछ जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना की अगुवाई में छात्रों, शिक्षकों समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।

विज्ञापन

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
पुंछ में योग करते राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना और अन्य - फोटो : संवाद

देश और दुनिया भर की तरह भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला मुख्यालय के खेल मैदान में प्रशासन की तरफ से आयुष विभाग के सहयोग से योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना और डीडीसी चेयर पर्सन ताजीम अख्तर, आयुक्त यासीन एम चौधरी की अगुवाई में करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
पुंछ में योग करते स्थानीय नागरिक - फोटो : संवाद
खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को योग का संदेश दिया है। आज पूरा विश्व हमारे साथ भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए योग अपना रहा है। रियासी में योग दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन के अधिकारियों,डीडीसी चेयरमैन विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक साथ मिल कर योग किया। सुबह से ही लोग मौके पर जुटने लगे थे। 
विज्ञापन

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
रियासी में लोग करते लोग - फोटो : संवाद

उधमपुर और कठुआ जिले में भी योग दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रशासन की तरफ से करवाए जा रहे कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। रियासी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से योग किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से नगर के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह योग कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल योग करते हुए - फोटो : संवाद

इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न कार्यालयों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। डाइट में निपुण भारत मिशन के तहत जारी जनभागीदारी कार्यक्रम में भी योग हुआ। राज हायर सेकेंडरी स्कूल में योग अभ्यास हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी ऑफिसर अमित गुप्ता की देखरेख में योग किया। इसमें 50 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। एनएचपीसी की तरफ से सलाल प्रोजेक्ट के अधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम में योग दिवस मनाया गया। 

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
रियासी में योग करते नागरिक - फोटो : संवाद

उधमपुर के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नीली नाला की एनएसएस यूनिट ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘मानवता के लिए योग’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू की। इसमें सैद्धांतिक सत्र, व्यावहारिक सत्र, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
जम्मू में योग दिवस कार्यक्र में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, योग विशेषज्ञों, स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने की। इसके बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हंस राज ने कहा कि विश्व योग दिवस मनाने का उद्देश्य योग के प्राचीन अभ्यास और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
जम्मू के गुलशन ग्राउंड मैदान में योग उत्सव - फोटो : अमर उजाला

डॉ. रंजना वर्मा, सहायक प्रोफेसर, योग विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू और रश्मि खजूरिया ने विभिन्न योगों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कपाल भारती, प्राणायाम, संकल्प और ध्यान के बारे में बताया। उन्होंने सभी छात्रों को विभिन्न प्रकार के आसनों और ध्यान में खुद को शामिल करने के लिए  प्रोत्साहित किया।

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
श्रीनगर में योग करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
प्रधानाध्यापक ने स्टाफ सदस्यों (शिक्षक और गैर-शिक्षण) और छात्रों के साथ विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्रों ने दैनिक जीवन में योग के लाभों को दर्शाते हुए पोस्टर और स्लोगन भी प्रदर्शित किए। इस मौके पर डॉ. राधा रानी और डॉ. स्वाति दत्त व अन्य मौजूद थे।

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
उधमपुर में आईटीबीपी का श्वान दल का सदस्य योग कार्यक्रम के दौरान - फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जम्मू कश्मीर में उत्साह के साथ मनाया गया। सैन्य मुख्यालयों और कैंपों में जवानों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। उधमपुर के प्राण कैंप में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के श्वान दल के एक कुत्ते ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। अर्धसैनिक बल के कर्मियों के बीच प्रशिक्षित कुत्ते ने योग के विभिन्न मुद्दाओं को दिखाया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

इसमें आईटीबीपी के श्वान दल (कैनाइन सदस्य) अपनी  पूंछ हिलाते हुए जमीन पर लुढ़कते हुए दिख रहा है। इसके अलावा बेहतर तरीके से विभिन्न आसनों को करते हुए भीड़ के साथ एक होने का प्रयास करते हुए दिखा। वह अपनी सहमति देते हुए कभी-कभी भौंकता भी  था। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डिप्टी कमांडेंट गौरव शाह ने कहा कि श्वान सदस्य भी अन्य पुलिस कर्मियों की तरह तनाव में काम करते हैं। इसलिए वह भी इस योग सत्र में शामिल हैं। 

International Yoga Day 2023: Yoga from IB to LOC in Jammu Kashmir, everyone participated with enthusiasm
कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में योग करते जवान - फोटो : संवाद
कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में चारों तरफ फैली बर्फ के बीच जवानों ने योग किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed