{"_id":"61a2ebbbc5900a8b127ce1eed14bbacf","slug":"international-border-sealed-due-to-pm-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के आगमन पर सील रही अंतरराष्ट्रीय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के आगमन पर सील रही अंतरराष्ट्रीय सीमा
अमर उजाला ब्यूरो/ सांबा
Updated Sun, 01 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नई सरकार की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया।
विज्ञापन
घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के जवानों को नाके लगाकर सतर्क रखा गया था। संपर्क मार्गों पर भी पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था। हाइवे पर भी कई स्थानों पर नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन
रियासत की भाजपा-पीडीपी की सरकार की ताजपोशी पर केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्री और बड़े नेता जम्मू पहुंचे थे। इसको लेकर सीमा पर सुरक्षा कड़ी रही। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीमा पर बीएसएफ के जवानों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए थे। वहीं, कसबे के संपर्क मार्गों पर भी नाके लगाए गए थे।
घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के जवानों को नाके लगाकर सतर्क किया गया था। पुलिस के जवान हाईवे पर भी नाके लगाकर निगरानी कर रहे थे।