फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   internal arrangement has issued orders to cancel appointments

अस्थाई मुलाजिमों के लिए एक बुरी खबर

Wed, 25 Mar 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Mar 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
internal arrangement has issued orders to cancel appointments

रिक्त पदों के संकट से जूझते विभागों की व्यवस्था चलाने के लिए की गई अस्थाई इंटरनल अरेंजमेंट की नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश पूरी व्यवस्था को नागवार गुजरा है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने तो आदेश पर अमल कर दिया है, लेकिन अन्य विभागों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सबसे बड़ी मुश्किल अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभागों में खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


पानी और बिजली की सेवाओं को संचालित करने के लिए हजारों की तादाद में अस्थाई नियुक्तियां की गई हैं। पीएचई और विद्युत विभाग ने अभी तक किसी भी मुलाजिम की छुट्टी नहीं की है, लेकिन आदेश का डर लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले पीएचई विभाग में ही 1500 के करीब कांट्रैक्चुअल वर्कर हैं। उनकी नौकरी पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। वे एक तरह से विभाग की व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहे हैं।

अनिवार्य सेवाओं से जुड़े एक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी आदेश को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नई नियुक्तियों पर पाबंदी लगा दी है।

यदि पहले से नियुक्त अस्थाई मुलाजिमों को निकालने की नौबत आई तो विभाग को चलाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed