फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter Zone Sports in Reasi

Jammu News: अंतर जोन जिला स्तरीय खेल मुकाबलों में रियासी ने लहराया परचम

विज्ञापन
Inter Zone Sports in Reasi
खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते विधार्थी।
पौनी व अरनास जोन के विद्यार्थियों ने भी दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को अंतर जोन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से किया गया। इसमें रियासी, पौनी,अरनास, चनकाह, चसाना व माहौर शिक्षा जोन के स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो,कबड्डी, योग इत्यादि के मैच हुए। प्रतियोगिता की शुरुआत करवाने पहुंचीं डीसी निधि मलिक ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में शामिल हों, इसके प्रयास जारी हैं। प्रतियोगिता में 380 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जिला के बच्चे प्रदेश स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन



यह रहे विजेता, नाम किया रोशन

बेडमिंटन अंडर-14 में रियासी के नकुल बाली ने अरनास के आसिफ हुसैन को हराया। इसी आयु वर्ग के डबल्स में रियासी के सुमित भगत व गौरव सिंह ने पौनी के शुभम भगत व अर्जुन सिंह को हराया। अंडर-17 बैडमिंटन में रियासी के रक्षित कपूर ने माहौर के अरबाज राशिद को हराया। डबल्स में रियासी के रक्षित कपूर व आरव वजीर की जोड़ी ने अरनास के तनिष शर्मा व निखिल शर्मा को हराया। खो-खो में अंडर 14 में रियासी जोन ने पौनी तथा अंडर 17 में रियासी ने पौनी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के अंडर-14 में रियासी ने अरनास व अंडर 17 में भी रियासी ने पौनी को हराया। अंडर-14 शतरंज में पौनी के आर्यन शर्मा ने रियासी के योहान गंडोत्रा जबकि अंडर-17 में रियासी के आरव गुप्ता ने रियासी के ही तन्मय जमवाल को हराया। टेबल टेनिस अंडर 17 में पौनी के आर्यन भगत ने रियासी के साहिल कुमार को शिकस्त दी। योग में रियासी के दानिश कुमार पहले, मोनू बसन दूसरे, पौनी के कीरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

वॉलीबॉल अंडर 17 में अरनास जोन ने रियासी जोन को जबकि अंडर 14 में पौनी ने अरनास को हराया। अंडर-14 रेसलिंग 35 किलो भार वर्ग में पौनी के मोहम्मद साजिद ,38 किलो भार में पौनी के करण कुमार,41 किलो भार में अरनास के सोहन सिंह,44 किलो भार में पौनी के मोहम्मद आरफ व 57 किलों भार में रियासी के प्रदीप सिंह विजेता रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में 45 किलो भार में रियासी के तनवीर अहमद, 48 किलो में पौनी के मोहित कुमार, 51 किलो में पौनी के सागर वर्मा, 55 किलो में रियासी के गौरव सिंह, 60 किलो वर्ग में अरनास के मोहम्मद जमील, 65 किलो वर्ग में अरनास के मोहम्मद इमरान तथा 71 किलो वर्ग में रियासी के विराट राजपूत जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed