Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter zonal level competition

Jammu News: वॉलीबॉल अंडर-17 लड़कों में खौड़ जोन विजेता, गांधी नगर जोन ने जीता 50 रन से मैच

विज्ञापन
inter zonal level competition
एमए स्टेडियम में वालीबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी : अमर उजाला  - फोटो : samvad
जम्मू। खेल गांव नगरोटा, एसडी स्कूल रिहाड़ी और एमए स्टेडियम जम्मू में 14 और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कों) के लिए अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। सोमवार को हुए मुकाबले में वॉलीबॉल अंडर-17 में खौड़ ने आरएस पुरा को 2-0 सेट से हराया।
विज्ञापन

मढ़ ने गांधी नगर को 2-0, आरएस पुरा ने मढ़ को 2-0, खौड़ ने गांधी नगर को 2-0, अखनूर ने मीरां साहिब को 2-0 सेट से मात दी। इसी तरह आरएस पुरा ने गांधी नगर को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ष में डंसाल ने जम्मू, भलवाल ने बिश्नाह को 2-0, डंसाल ने भलवाल को 2-1, सतवारी ने चौकी चौड़ा को 2-0, बिश्नाह ने जम्मू को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से अंडर-17 वर्ष लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधीनगर ने 50 रन से मैच जीता। टास जीतकर गांधीनगर ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 15 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए। विहान पुरी ने 54 और अनित ने 29 रन का योगदान दिया। अयान चौधरी ने तीन ओवर में तीन और आदर्श ने दो विकेट लिए। मीरां साहिब 12.3 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गया। रेहल सिंह ने 31, अनिकेत ने 19 रन बनाए। गांधीनगर के सम्राट और अनित ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed