फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter-zonal district level football competition begins

Jammu News: अंतर-जोनल जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Inter-zonal district level football competition begins
टूर्नामेंट में श्रीनगर के आठ खेल जोनों से 144 युवा फुटबॉलर ले रहे भाग
विज्ञापन



श्रीनगर। युवा सेवा और खेल विभाग (वाईएसएस) जम्मू-कश्मीर ने नशा-मुक्त श्रीनगर के लिए खेलें अभियान के तहत अंतर-जोनल जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू की। पोलो ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में श्रीनगर के आठ खेल जोनों से 144 युवा फुटबॉलर (अंडर-17 लड़के) हिस्सा ले रहे हैं, जो नशे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भावनात्मक रूप से हुई, खिलाड़ियों ने जिला वाईएसएस कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में नशा-मुक्त श्रीनगर के लिए संकल्प लिया। समुदाय ने इन युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे यह साबित हुआ कि खेल स्वस्थ भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। अमीरकदल, गुलाब बाग, हवल, और बटमालू ने निशात, जलदागर, ईदगाह, और रैनावारी के खिलाफ रोमांचक मुकाबलों में जीत हासिल की। गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल के साथ उत्साह चरम पर है। जिसकी वजह है ये युवा सितारे जो ना केवल मैदान पर जीत के लिए, बल्कि नशा-मुक्त उज्ज्वल भविष्य के लिए भी लक्ष्य बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed