फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter Modal Station in katra NHLML signs MoU with Katra Development Authority in New Delhi

Inter Model Station: कटड़ा में बनेगा इंटर मॉडल स्टेशन, NHLML ने कटड़ा विकास प्राधिकरण के साथ किया करार

Tue, 30 Aug 2022 03:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 03:54 PM IST
सार

नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने कटड़ा विकास प्राधिकरण के साथ करार किया है।

विज्ञापन
Inter Modal Station in katra NHLML signs MoU with Katra Development Authority in New Delhi
Union Minister Nitin Gadkari and LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी धाम कटड़ा आने वाले तीर्थयात्रियों को भविष्य में और सुविधाएं मिल सकती है। सरकार जल्द ही यहां इंटर मॉडल स्टेशन का निर्माण करने जा रही है। इसके लिए आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने कटड़ा विकास प्राधिकरण के साथ करार किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंह और केंद्र व राज्य के अधिकारियों की उपस्थिति में कटरा विकास प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इंटर मॉडल स्टेशनों को विकसित कर रही है। माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन विकसित किया जाएगा। इसके लिए एनएचएलएमएल और कटड़ा विकास प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। देशभर में यात्री बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है इंटर मॉडल स्टेशन

इंटर मॉडल स्टेशन- रेल, सड़क, जन परिवहन, बस, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों जैसे विभिन्न परिवहन विकल्पों को एकीकृत करने के उद्देश्य से बनाया जाता है, ताकि लोगों को परिवहन के एक साधन से दूसरे में स्थानांतरित करना आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed