फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter-district Football Cup 2017 start in Srinagar jammu kashmir

श्रीनगर में हुआ इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल कप 2017 का हुआ आगाज़

Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inter-district Football Cup 2017 start in Srinagar jammu kashmir
- फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर में सीआरपीएफ द्वारा एक बार फिर से युवाओं को खेल कूद की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल कप 2017 की आयोजन टीआरसी स्थित सिंथेटिक टर्फ में किया गया। राज्य के खेल मंत्री इमरान रज़ा अंसारी द्वारा इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर घाटी के पाराम्परिक नृत्य़ के साथ ही अन्य कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में श्रीनगर की चार  जबकि गांदरबल और बडगाम से 2-2 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री इमरान रज़ा अंसारी ने कहा कि सीआरपीएफ की ओर से युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करने यह एक अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का जो यह दृष्टिकोण है उसे मीडिया द्वारा अवाम तक पहुंचाने की ज़रुरत है ताकि लोगों को भी यह पता लग पाए कि वह कानून व्यवस्था के अलावा युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ावा देने में भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट्स से हालातों पर काफी अच्छा असर पड़ेगा क्यूंकि अगर युवा ऐसे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे तो इन्हें गलत राह पर जाने के लिए कोई भी मौका नहीं मिलेगा जिससे इस युवा पीढ़ी का ही भला होगा।

वहीं आतंक के राह छोड़ वापस आ रहे युवाओं को लेकर अंसारी ने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि जो यह भटके हुए युवा वापसी कर रहे हैं। वो अपने ही लोग हैं, अपना खून है और अगर वो वापस आ रहे है यह बहुत अच्छी बात है।

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि वो (पाकिस्तान) नहीं चाहते कि हम कश्मीरियों के चेहरों पर ख़ुशी दिखे। वो चाहते हैं कि यहा गम और तनाव का माहौल बना रहे। गौरतलब है कि इस अवसर पर सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर के आईजीपी रविदीप सिंह साही, डीआईजी सीआरपीएफ श्रीनगर (नार्थ) नरिंदर पॉल, डीसी श्रीनगर आबिद बशीर, और अन्य कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में स्थापित किये जाएंगे हॉकी के 3 एस्ट्रो टर्फ

Inter-district Football Cup 2017 start in Srinagar jammu kashmir

राज्य के खेल मंत्री इमरान रज़ा अंसारी ने कहा हमने पहले से ही केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय को हॉकी टर्फ के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से वह इस बारे में एक बैठक भी कर चुके हैं जिन्होंने आश्वासन दिलाया है कि आने वाले वर्ष में जम्मू के पुंछ और कश्मीर के बडगाम और सिंघपुरा, बारामुला में एक-एक एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा।

अंसारी ने कहा कि हम इस पर पूरा काम कर रहे हैं और 2018 तक हॉकी जैसे खेल के लिए और सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करेंगे। पत्थरबाज़ से फुटबॉल टीम की कप्तान बनी लड़की को लेकर उठे विवाद पर इमरान रजा अंसार ने कहा कि उसने (लड़की) खुद कहा है कि कोई ऐसा मौका हुआ था जहाँ उसको पत्थर उठाना पड़ा।

हमें एक बार तो माफ़ करना चाहिए, अगर वो खुद बोल रही है तो उसे एक मौका ज़रूर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं को छोड़ अच्छे चीज़ों की ओर मीडिया ध्यान बटाए तो अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed