फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college, cycling

Jammu News: इस्लामिया कॉलेज के मुजतबा ने इंटर कॉलेज साइक्लिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
inter college, cycling
इंटर कॉलेज साइक्लिंग चैंपियनशिप के विजेता व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कश्मीर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय ने मंगलवार को वार्षिक अंतर कॉलेज साइक्लिंग चैंपियनशिप (पुरुष) करवाई। घाटी भर के विश्वविद्यालयों के 15 से अधिक संबद्ध कॉलेजों ने भाग लिया। इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स के मुजतबा अहमद वाहिद ने 13 मिनट के साथ स्वर्ण और ज़मीन हसन मिर्जा ने 13.27 मिनट के साथ रजत पदक जीता। वीबी कॉलेज के सुहैब उल मेहराज ने 13.40 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक पाया।

इससे पहले शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय के समन्वयक डॉ. नदीम अहमद डार और श्रीनगर के बाग पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम मुंशी ने हरी झंडी दिखाई। समापन समारोह में डॉ. नदीम अहमद डार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि साइकिल चालक आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने आगामी आयोजन के लिए एथलीटों को उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए कहा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने में समर्थन के लिए कुलपति प्रो. नीलोफर खान और रजिस्ट्रार डॉ. निसार अहमद मीर का आभार जताया। समारोह की कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ हॉकी कोच डॉ. हरबिंदर सिंह और समन्वयन सुरजीत कौर (एलएसए) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed