फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college competition to begin today

बाढ़ के चलते स्थगित अंतर कालेज स्पर्धाएं आज से

Mon, 22 Sep 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
inter college competition to begin today

जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नए शेड्यूल के तहत सोमवार से अंतर कालेज स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। पहले यह स्पर्धाएं आठ से 20 सितंबर के बीच होनी थी, जिसे बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था। पुराने शेड्यूल के तहत अन्य निर्धारित स्पर्धाएं जारी रहेंगी। नए शेड्यूल में एक ही दिन कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल में 22-23 सितंबर को अंतर कालेज जूडो (पुरुष) और अंतर कालेज बास्केटबाल (महिला) का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी नए शेड्यूल के तहत आयोजित की जाएंगी। नवंबर माह में हो रही स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते इस बार सभी अकादमिक और अन्य गतिविधियों का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अक्तूबर के मध्य में पहले चरण की अंतर कालेज स्पर्धाएं मुकम्मल की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को पहले चरण की सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके। एक ही दिन कई प्रतियोगिताओं में जिला स्तर के कालेजों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी चुनौती रहेगा। आगामी महीनों में परीक्षाओं के चलते इन स्पर्धाओं में वाकओवर की भी ज्यादा उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाओं को देखते हुए स्पर्धाओं के लिए शेड्यूल तय किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी का पूरा समय मिल सके, उसके हिसाब से ही शेड्यूल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed