फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Intelligence wing to be formed in jammu kashmir forest department soon: Governor adviser

जम्मू-कश्मीर: वन विभाग में खुफिया सेल का होगा गठन, सलाहकार कुमार ने की समीक्षा

Tue, 27 Aug 2019 01:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 27 Aug 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Intelligence wing to be formed in jammu kashmir forest department soon: Governor adviser
वन विभाग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने सोमवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर वन विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने राज्य औषधीय प्लांट बोर्ड (एसएमपीबी) के लिए कार्य योजना के साथ जम्मू और कश्मीर में औषधीय पौधों को बढ़ावा देने व इसके उपयोग के संबंध में अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सलाहकार ने विभाग के भीतर वन खुफिया सेल बनाने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान पीपीसीएफ मोहित गेरा ने विभाग और उसके संबद्ध विंगों के समग्र कामकाज के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने विभाग द्वारा राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए की जा रही गतिविधियों का विवरण दिया। विभाग द्वारा गठित आवश्यक समिति के सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई, इसमें केंद्रीय अधिनियमों / नियमों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 के अनुसार आवश्यक संशोधन पर चर्चा की गई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों पर भी बात की गई।
विज्ञापन

 
राज्य औषधीय प्लांट बोर्ड की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सीईओ टी रबी कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्ययोजना के तहत काम कर रहा है और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। सलाहकार ने जोर दिया कि जंगलों के बचाव के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ इसके संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक की प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलाहकार 
राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने नई दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जेटली के साथ अपने लंबे पेशेवर संबंधों को याद करते हुए कहा कि वह एक प्रख्यात कानूनी प्रबुद्ध व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के कानूनी हलकों में खुद के लिए एक विशेष स्थान बनाया था। वह राजनीति में सक्रिय होने से पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने कहा कि जब वह केंद्रीय वित्त मंत्री थे, तब उन्हें जीएसटी परिषद की बैठकों के दौरान उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान वित्त, रक्षा के साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed