फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   intelligence agencies says huge number of Pakistani militants ready to enter jammu kashmir border

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की फिराक में लश्कर के 35 आतंकी, एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के कैंपों में ली पनाह

Thu, 12 Jul 2018 04:47 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Jul 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
intelligence agencies says huge number of Pakistani militants ready to enter jammu kashmir border
LoC
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एलओसी पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। एलओसी के नजदीक चार स्थानों पर यह पहुंच गए हैं। ये पाकिस्तानी सेना के बंकरों और कैंपों में पनाह लिए हुए हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंची है।
विज्ञापन

 
घुसपैठ के बाद यह आतंकी किसी बड़े फिदायीन हमले को अंजाम देने की भी फिराक में हैं। 35 खूंखार आतंकी इस समय घुसपैठ के लिए तैयार हैं। माछिल सेक्टर में सबसे अधिक 18 आतंकी पीओके के शारदी के नजदीक बैठे हैं। नवगाम के सामने पीओके के लीपा में 8, पुंछ में कालू दी डेरी में 6 और पुंछ के ही बिंबर गली के सामने पीओके कोटली में तीन आतंकी बैठे हैं। एक माह पहले जानकारी मिली थी कि 450 आतंकी सीमा पार से घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं, जो देश में हमला करने की फिराक में हैं। अब ताजा जानकारी इन 35 आतंकियों की है।
विज्ञापन

इन इलाकों में कर रहे कैंप

intelligence agencies says huge number of Pakistani militants ready to enter jammu kashmir border
भारत-पाकिस्तान बार्डर - फोटो : File Photo
इन इलाकों में कर रहे कैंप
कश्मीर के गुरेज, माछिल, केरन, टंगधार, नौगाम, उड़ी, पुंछ, बिंबर गली, नौशेरा और रामपुर इलाकों के सामने पाकिस्तानी सेना के कैंपों में आतंकी कैंप कर रहे हैं। इन इलाकों में भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक भी की जा चुकी है। इसके बावजूद आतंकियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बिंबर गली के पास करीब 120 आतंकी मौजूद हैं।
 
पुंछ हमेशा निशाने पर
पुंछ इलाके में वर्ष 2012 में पाकिस्तान की बैट ने दो भारतीय जवानों के सिर काट लिए थे। इसके बाद 2013 में चक्कां दा बाग में ही फिर से बैट हमला हुआ और सो रहे पांच जवानों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed