{"_id":"8ffb4358a551183bb3640a0acf0bfd0f","slug":"instructions-to-vacate-government-buildings-and-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी इमारतें और स्कूल खाली कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी इमारतें और स्कूल खाली कराने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर घरों के पांस बंकर बनाने की अपील की गई है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को सीमांत इलाकों से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी इमारतों और स्कूलों को खाली करवाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को वहां ठहराया जा सके।
विज्ञापन
डीआईजी पुंछ-राजोरी रेंज अशोक कुमार अत्री की ओर से सभी थानों प्रभारियों को सीमांत इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमांत ग्रामीणों को घरों के पास बंकर बनाने के लिए कहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित डीएसपी को हालात पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसमें एक किशोरी की मौत हो जाने के साथ ही दर्जन भर लोग और जवान भी घायल हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना की फयरिंग रेंज अधिक होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र भी गोलाबारी की जद में आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार दागे जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन